Saturday, September 12, 2026

कांगो में इबोला की वजह से 131 लोगों की मौत के बाद तेज़ी से फैलने को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

न्यूज डेस्क : डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला की वजह से कम से कम 131 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि हो सकता है कि इबोला शुरुआती अनुमान से कहीं तेज़ी से इबोला फैल रहा हो. डॉ. ऐन ऐंसिया ने कहा कि एजेंसी जितनी ज़्यादा जांच कर रही है, उतना ही साफ़ हो रहा है कि संक्रमण के मामले दूसरे इलाक़ों तक फैल चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे टीम का एलान, ऋषभ पंत वनडे से बाहर

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार तक डीआर कांगो में 513 से ज़्यादा मामलों का संदेह था, जबकि पड़ोसी देश युगांडा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. लेकिन लंदन स्थित एमआरसी सेंटर फ़ॉर ग्लोबल इन्फेक्शस डिज़ीज़ एनालिसिस की ओर से सोमवार को जारी मॉडलिंग में कहा गया कि यह संभावना ख़ारिज नहीं की जा सकती कि मामलों की संख्या पहले ही एक हज़ार से ज़्यादा हो चुकी हो.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस गेब्रेयेसुस ने पिछले हफ़्ते इस संक्रमण को अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति घोषित किया था. अब उन्होंने कहा है कि वह “महामारी के फैलाव और इसकी रफ़्तार को लेकर बेहद चिंतित” हैं. आशंका है कि 24 अप्रैल को पहली बार इसका पता चलने से पहले यह संक्रमण कई हफ़्तों से फैल रहा था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर