Thursday, November 5, 2026

बाबा प्रसाद में मिलावट का पर्दाफाश, 1,060 किलो संदिग्ध खोया सील, मेले में खाद्य विभाग का सबसे बड़ा एक्शन

देवघर : श्रावणी मेला 2026 में “बाबा के भक्तों की थाली में मिलावट नहीं चलेगी!” इसी संदेश के साथ राजकीय श्रावणी मेला 2026 में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,060 किलोग्राम संदिग्ध खोया सील कर दिया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें : थाना से फरार अपराधी मामले में एसएसपी ने ओडी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, अपराधी गिरफ़्तार

पुलिस ने एक दिन ही कार्रवाई करतं हुए कई दुकानें में घोरमारा, मोहनपुर (देवघर) स्थित “ओम जी पेड़ा शॉप” पर हुई अचानक छापेमारी में पेड़ा बनाने के लिए भारी मात्रा में खोया भंडारित मिला। प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर संदेह होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत पूरी खेप को तत्काल सील कर दिया गया।

इतना ही नहीं, जांच के दौरान मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रयोगशाला जांच पूरी होने तक सील किए गए खोया का उपयोग, बिक्री या वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर