Saturday, October 31, 2026

बिहार समेत 3 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, कुछ देर में आएगा 11 सीटों का परिणाम

पटना : चुनाव आयोग की ओर से घोषित राज्यसभा के 37 सीटों में से 11 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. बि्हार, ओड़िशा और हरियाणा की इन 11 सीटों के लिए अब से कुछ देर पहले मतदान खत्म हो गया. इससे पहले 7 राज्यों के 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इन 26 सीटों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रत्याशियों को 13-13 सीटें मिली हैं।

हरियाणा में विधायकों की बाड़बंदी

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने विधायकों की बाड़बंदी की है। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के एक रिजॉर्ट में भेज दिया था, जबकि भाजपा ने अपने 47 विधायकों को एक निजी होटल में रखा था। मतदान के लिए कांग्रेस विधायक हिमाचल के कसौली से चंडीगढ़ पहुंचे।

ओडिशा में भी राजनीतिक हलचल तेज है। विपक्षी Biju Janata Dal (बीजेडी) और कांग्रेस ने रविवार को अपने पांच विधायकों को नोटिस जारी किया। इस बीच भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था, जिन्हें मतदान के लिए वापस बुलाया गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. डी. के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।

यह भी पढ़ें: टीटास रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा: धनबाद में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे घायल

बिहार में संख्याबल के हिसाब से एनडीए की 4 सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि पांचवीं सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। जदयू के राज्यसभा उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर ने दावा किया कि एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

नेताओं ने डाला वोट

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी प्रमुख वीन पटनायक राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे। वहीं बिहार में जदयू नेता अनंत कुमार सिंह एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। उन्होंने भी एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा और इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव के नतीजे देर शाम तक सामने आने की संभावना है। इस चुनाव के बाद राज्यसभा में दलों की संख्या में बदलाव देखने को मिल सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर