Wednesday, November 4, 2026

यूपी के स्कूल-कॉलेजों में अनिवार्य होगा वंदे मातरम् : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा संस्थाओं में वंदे मातरम् को गाना अनिवार्य कर देगी. उन्होंने कहा, ”आप याद कीजिए, एक ऐसा गीत जिसने भारत की सोई हुई चेतना को जागृत कर दिया. कौन ऐसा क्रांतिकारी होगा जिसने 1876 के बाद आजादी की लड़ाई के दौरान वंदेमातरम का उद्घोष न किया हो. देखते-देखते वंदे मातरम का ये उद्घोष विदेशी दासता से मुक्ति का मंत्र बन गया.”

योगी बोले, ”सोचिए जो गीत भारत की आजादी का मंत्र बना हो उसे भी लोगों ने सांप्रदायिक कहकर उसमें संशोधन करने का प्रयास किया. कांग्रेस ने ये कोशिश की. कांग्रेस ने कहा कि पांच या छह छंद क्यों पढ़ना है दो छंद ही काफ़ी है.”

Also Read : हजारीबाग में पुलिस ने नशे के कारोबार 8.2 किलो अफीम के साथ चार तस्कर पकड़े

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”भारत की एकता को नुक़सान पहुंचाने वाली ताक़तों को पहचानना जरूरी है. हमें उनसे प्रभावी तरीके से निपटना होगा ताकि कोई भारत की एकता को चुनौती देने वाला कोई जिन्ना न पैदा हो.कोई व्यक्ति हो, कोई जाति, मत या मजहब, वो किसी राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकता. अगर किसी की आस्था राष्ट्रीय एकता में बाधा डाले तो उसे रोकना होगा.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर