Saturday, September 12, 2026

‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

मनोरंजन डेस्क: संत नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ आज के युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बन रही है।

इसे भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो व तीन अन्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

संजय सेठ ने अपने पत्र में कहा कि यह फिल्म भगवान हनुमान के आदर्शों और संत नीम करौली बाबा के आध्यात्मिक जीवन को दर्शाती है। नीम करौली बाबा को कई श्रद्धालु हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए बच्चों को सच्चाई, हिम्मत, भलाई और सही रास्ते पर चलने की सीख दी जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के समय में ऐसी सकारात्मक और प्रेरणादायक फिल्मों को बढ़ावा देना जरूरी है, क्योंकि ये युवाओं को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का काम करती हैं। संजय सेठ ने उम्मीद जताई कि फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए झारखंड सरकार इसे टैक्स फ्री करने के संबंध में सकारात्मक फैसला लेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर