Friday, October 30, 2026

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NCRB में सिपाही पदों पर भर्ती के लिए झारखंड समेत सभी राज्यों के DGP को लिखा पत्र

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड समेत सभी राज्यों के DGP को पत्र लिखकर गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो में सिपाही के पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर पुलिस जवानों को भेजने के लिए कहा है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जा रही है. इस संबंध में NCRB ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों को भी पत्र लिखकर योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. विभाग के अनुसार रिक्तियों की संख्या को आवश्यकतानुसार बढ़ाया या घटाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : संसद के मानसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार, टीएमसी के बागी सांसदों पर भड़के

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (21,700 – 69,100) के तहत वेतन दिया जाएगा. (जो कि पुराने वेतनमान के अनुसार पे-बैंड-1,5200-20200/- प्लस 2000- ग्रेड पे के समकक्ष है) पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का चयन इस पद के लिए होता है, तो उन्हें उनके वर्तमान विभाग द्वारा तुरंत कार्यमुक्त किया जाना अनिवार्य होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जिन्हें चयन के बाद तुरंत कार्यमुक्त किया जा सकता है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर भेज सकते हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर