Wednesday, July 22, 2026

नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर गिरने से दुमका निवासी समेत दो मजदूरों की मौत, दो गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा के सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के एडवंट बिल्डिंग के पीछे की तरफ निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय रविवार को सातवीं मंजिल से तीन मजदूर नीचे गिर गए. अस्पताल ले जाने पर इनमें दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक घायल मजदूर का उपचार चल रहा है. पुलिस ने ठेकदार और सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया है.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक मजदूरों की पहचान झारखंड दुमका के बनियारा गांव के सेबु, बिहार बांका के शहसन गांव के मंटू सिंह व मिथुन के रूप में हुई। सेबु और मंटू की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग गिरने से यह घटना हुई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ये घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल दोनों मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्‍टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव गुप्ता ने बताया कि निर्माण स्थल पर मौजूद दो सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। शटरिंग गिरने के पीछे लापरवाही और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर