Thursday, August 6, 2026

आमने-सामने भिड़े दो ट्रेलर, देखते ही देखते धधक उठीं आग की लपटें, दोनों चालक घायल

रांची : पूर्वी सिंहभूम में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भिड़ंत के कुछ ही क्षण बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने ट्रेलरों के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर अफरातफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसून, 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर स्थित दिघी चौठिया के समीप रविवार सुबह दो ट्रेलरों की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से से चिंगारियां उठने लगीं और कुछ ही देर में दोनों ट्रेलर आग की लपटों में घिर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सड़क पर गुजर रहे लोग और स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग तेजी से फैलती गई और दोनों ट्रेलरों का अगला हिस्सा देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दोनों का उपचार चल रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर