Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग में सड़क हादसे में दो की मौत, जामताड़ा में कुएं से तीन लोगों के शव बरामद

हजारीबाग : जिले के चरही थाना क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल कई लोगों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जामताड़ा में कुएं से तीन शव बरामद

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया जंगल के समीप शनिवार को एक कुआं से तीन अज्ञात लोगों का शव पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों के अनुसार शवों में 4 साल की बच्ची के अलावा 14 वर्षीय लड़के के साथ साथ 40 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है. हालांकि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है. सभी शव का चेहरा व शरीर गला हुआ है. जिस कारण आस पास के लोग पहचान नहीं कर पा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय तक पानी में शव होने के कारण शव पहचान के लायक नहीं रह गए हैं.

लातेहार में 4 महीने से लापता युवक बरामद

लातेहार में चार महीने से लापता युवक को पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र निवासी मुकीम आलम पिछले चार महीनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहे थे और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। इसी क्रम में चंदवा थाना अंतर्गत बेतर ओपी पुलिस ने मुकीम आलम को खोज निकाला। इसके बाद युवक को सही-सलामत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में खुशी का माहौल है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर