गिरिडीह : पचंबा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को बालू लदे वाहन की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान वर्षा और काजल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं पचंबा से झंडा मैदान की ओर जा रही थीं, तभी हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे छात्रों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बालू लदे वाहनों को रोककर विरोध जताया।
इसे भी पढ़ें: धनबाद में साइबर शील्ड अभियान में टुंडी से पांच अपराधी गिरफ्तार, 20 मोबाइल सहित भारी मात्रा में दत्तावेज जब्त
आक्रोशित छात्रों ने घायल छात्राओं के समुचित इलाज और उचित मुआवजे की मांग की। इस दौरान बालू खाली कर लौट रहे पांच से छह वाहनों को रोके जाने की सूचना है। हादसे के बाद जिले में बालू के परिवहन और कथित अवैध निकासी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्रों ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने और बालू लदे वाहनों के परिचालन पर ध्यान देने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

