Wednesday, July 29, 2026

गुमला में तालाब में नहाने के दौरान हादसा, दो चचेरी बहनों की डूबने से हुई मौत

गुमला : जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गई पांच युवतियों में से दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों की पहचान सनीचर टोली निवासी काजल कुमारी (18 वर्ष) और उसकी चचेरी बहन दीपिका कुमारी उर्फ दीपशिखा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु के वलपरई में खाई में टेम्पो ट्रैवलर के गिरने से 9 की मौत, 4 अन्य घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की पांच युवतियां नहाने के लिए तालाब पहुंची थीं। इसी दौरान काजल गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी चचेरी बहन भी पानी में कूद गई। देखते ही देखते तीन अन्य युवतियां भी मदद के लिए पानी में उतर गईं, लेकिन सभी गहरे पानी में फंस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में कूदकर तीन युवतियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक काजल और दीपिका की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नहाने के दौरान युवतियां गहरे पानी में चली गई थीं, जिसमें तीन को बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर