Saturday, October 31, 2026

ट्रंप की धमकी: ईरान से कारोबार पर लगेगा 25% अतिरिक्त टैरिफ, भारत पर ये असर

डेस्क : वेनेजुएला पर हालिया हमले के बाद अब ईरान, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रडार पर आ गया है। ट्रंप ने ईरान को लेकर एक सख्त बयान दिया है, जिससे कई देशों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ सकता है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ व्यापार पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ देना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ” पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह फैसला तत्काल लागू होगा और इसमें कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने इसे अंतिम फैसला बताया। ट्रंप की इस धमकी के बाद भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि ये देश ईरान के बड़े व्यापारिक साझेदार माने जाते हैं।

भारत पर 75 फीसदी होगा टैरिफ

जानकारी के अनुसार चीन, तुर्किए, भारत, UAE, पाकिस्तान और ईरान के प्रमुख ट्रेड पार्टनर हैं। भारत के लिए यह मामला और भी गंभीर हो सकता है। रूस से तेल खरीदने के चलते अमेरिका पहले ही भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है। अगर ईरान से व्यापार के कारण भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाता है, तो भारत पर कुल टैरिफ 75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

भारत और ईरान के बीच व्यापारिक संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच करीब 1.68 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। इस दौरान भारत ने ईरान को लगभग 1.24 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि ईरान से करीब 0.44 अरब डॉलर का आयात किया गया।

इन सामानों का होता है कारोबार

भारत ईरान को मुख्य रूप से चावल, चाय, चीनी, दवाइयां, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और मानव निर्मित फाइबर निर्यात करता है। वहीं ईरान से भारत ड्राई फ्रूट्स, ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक केमिकल्स तथा ग्लासवेयर आयात करता है। ट्रंप के इस बयान से आने वाले समय में वैश्विक व्यापार समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर