Tuesday, July 21, 2026

थाईलैंड में बैंकॉक से जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, 22 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

बैंकॉक : थाईलैंड में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। राजधानी बैंकॉक से उत्तरपूर्वी इलाके की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह दुर्घटना सिखियो जिला में हुई, जो बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है। ट्रेन उबोन रत्चथानी जा रही थी।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन अचानक गिरकर ट्रेन के एक डिब्बे पर आ गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन पटरी से उतर गई। स्थानीय पुलिस प्रमुख थचापोन चिन्नावोंग ने बताया कि हादसे में 22 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह हादसा हुआ वहां हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम चल रहा था। क्रेन के गिरने से ट्रेन के कुछ डिब्बों में आग भी लग गई, हालांकि बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने बताया कि बचाव और राहत कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्रेन गिरने की वजह क्या थी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर