Thursday, July 23, 2026

Aaj Ka Rashifal 8 नवंबर 2025 : शनिदेव की कृपा से मकर राशि वालों को मिलेगी सफलता, सिंह और कर्क रहें सतर्क

8 नवंबर 2025 (राशिफल) : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कई तरह के परिणाम लेकर आया है। आज शनिदेव की विशेष कृपा कुछ राशियों पर बनी रहेगी, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। मेष राशि वालों के लिए दिन नई शुरुआत का संकेत दे रहा है, जबकि मकर राशि के जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसमें आप सफल होंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नया अवसर बन सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यात्रा का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन मिला-जुला होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ व्यवहार सहज रखें। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति या प्रशंसा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य-पर ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम है, खर्चों पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप विचारों और कार्यों में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सही समय पर सही निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे और वरिष्ठों का सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है, इसलिए भोजन और आराम पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे।

कर्क राशि (Cancer)

आज दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। क्रोध और अधीरता से बचें। विवाद में न उलझें। घर में थोड़ी असहमति हो सकती है, पर संयम से स्थिति संभलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। नए कार्यों की शुरुआत आज टालना बेहतर होगा। ध्यान-प्रार्थना से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, नींद अच्छी लें।

सिंह राशि (Leo)

आज आत्मविश्वास हो सकता है, लेकिन कार्यों में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं। कार्यस्थल पर सजग रहें और फैसले सोच-समझ कर लें। धन लेन-दे में सावधानी रखें। व्यापारियों को साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में खासकर रक्तचाप या थकान से सतर्क रहें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और अपनी योजना गुप्त रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए विचार और योजनाएं लाभदायक होंगी। व्यापार में विस्तार या यात्रा संभव है। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य में पेट की परेशानी हो सकती है, सतर्क रहें। पारिवारिक संबंध मजबूत रहेंगे। दिन का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से करें।

तुला राशि (Libra)

आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा, और नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में सौहार्द का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन धैर्य और विवेक की परीक्षा लेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर धैर्य बनाए रखें। गुस्से में कोई निर्णय न लें। व्यापार में दिशा परिवर्तन या नई रणनीति फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बैंक या वित्तीय मामलों में देरी संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी क्षमता से बाहर के कार्यों का वादा न करें। व्यापार में फिलहाल स्थिरता बनाए रखें। उधार देने या लेने से बचें। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। संतान की ओर से चिंता बनी रह सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य में सुधार के लिए नियमित योग करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सफलता और यश लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापारियों के लिए बड़ा आर्थिक लाभ संभव है। नए संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित होंगे। मित्रों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है।

Also Read : JPSC ने जेट 2024 के लिए फिर बढ़ाई फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, 15 नये विषय भी शामिल, एक दिसंबर तक बढ़ी

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी में कहे गए शब्द हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति संभव है लेकिन बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें, गलतफहमी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन विचारशीलता और संयम की मांग करता है। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में लाभ होगा, नए संपर्क बनेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। साहित्य, संगीत या कला में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, खासकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दिन के अंत में आत्मसंतोष का अनुभव करेंगे। समय का सदुपयोग करें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर