Friday, October 30, 2026

वर्कआउट कर करके थक गए लेकिन फिर भी वजन कंट्रोल नहीं, जानिए क्यों?

Lifestyle Desk: आज के समय में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है. फिट रहने के लिए लोग जिम जॉइन करते हैं, रोज वर्कआउट करते हैं और खुद को एक्टिव रखने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लगातार एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन कम नहीं होता, बल्कि बढ़ने लगता है.

एक्सरसाइज भी समस्या

अक्सर लोगों का मानना होता है कि जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतनी जल्दी वजन कम होगा. लेकिन शरीर इस तरह काम नहीं करता. जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने पर शरीर थकने लगता है, कमजोरी महसूस होती है और वजन घटने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है.

इसे भी पढ़े: डायबिटीज में दवा से ज्यादा काम आएंगे ये फल, रोज खाएं और कंट्रोल रखें शुगर

शरीर को भी चाहिए आराम

जब हम वर्कआउट करते हैं, तो मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है. इसके बाद शरीर को रिकवरी के लिए समय चाहिए होता है. इसी दौरान मसल्स रिपेयर होती हैं और शरीर मजबूत बनता है. अगर आप बिना ब्रेक लिए रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर ठीक से रिकवर नहीं कर पाता, जिसका असर वजन पर भी पड़ता है.

नींद की कमी बढ़ा सकती है वजन

वर्कआउट के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी बेहद जरूरी है. अगर आप दिनभर मेहनत करते हैं लेकिन रात में पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं. इससे भूख बढ़ सकती है, थकान बनी रहती है और वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है.

हार्मोन और मेटाबॉलिज्म 

ओवरएक्सरसाइज से शरीर का हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर फैट बर्न करने की बजाय उसे स्टोर करने लगता है. यही वजह है कि ज्यादा मेहनत करने के बावजूद रिजल्ट नहीं दिखता.

शरीर का तनाव

लगातार बिना आराम के एक्सरसाइज करने से शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है. यह धीरे-धीरे फैट बढ़ाने का कारण बन सकता है, खासकर पेट के आसपास. महिलाओं में इसका असर पीरियड्स पर भी पड़ सकता है और मिस्ड साइकिल जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.

नजरअंदाज न करें

अगर आप बहुत थकान महसूस कर रहे हैं, शरीर दर्द कर रहा है या फिर ज्यादा थकने के बावजूद नींद नहीं आ रही, तो यह इस बात का संकेत है कि आप शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल रहे हैं.

संतुलन ही है सही रास्ता

फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं है. सही डाइट, पर्याप्त नींद और शरीर को पूरा आराम देना भी उतना ही जरूरी है. जब ये तीनों चीजें संतुलन में होती हैं, तभी वजन सही तरीके से कंट्रोल में रहता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो स्मार्ट तरीके से वर्कआउट करें, ओवरट्रेनिंग से बचें और अपने शरीर के संकेतों को समझें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर