Saturday, October 31, 2026

खूंटी के मुरहू में अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 980 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बंदगांव की ओर से कुछ तस्कर अफीम लेकर मुरहू की तरफ आने वाले हैं। साथ ही रांची की ओर से कुछ खरीदारों के भी वहां पहुंचने की जानकारी मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और संभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई। पुलिस टीम ने चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित नील फैक्ट्री के पास छापेमारी की।

वहां पुलिस ने सड़क किनारे एक लाल-काले रंग की पल्सर बाइक और एक आर्मी ग्रीन रंग की बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी देखी। पास की झाड़ियों के पास चार लोग संदिग्ध स्थिति में बातचीत कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और पीछा कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल रहा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का पुलिस ने किया उदभेदन, घटना के महज 24 घंटे में पकड़े गए तीन आरोपी

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर