मेदिनीनगर/ पलामू : जिले के पाटन थानान्तर्गत बरवाडीह के नजदीक गत गुरुवार की रात हुई सङक दुर्घटना में दो नाबालिग समेत तीन व्यक्तियों की मौत हुई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना यूएसवी और बाइक के आपस में आमने-सामने की टक्कर में हुई, जहां दो व्यक्तियों की मौत घटना स्थल पर ही हुई और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
इसे भी पढ़ें: नोएडा हिंसा मामले में तीन साजिशकर्ता की पहचान, दो गिरफ्तार और एक अभी भी फरार
थाना प्रभारी शशि शेखर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने बाइक और यूएसवी को जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन हो रही है। यूएसवी पर सवार चालक एवं अन्य फरार हैं। उन्होंने बताया कि फिरोज अंसारी, तौहीद अंसारी और इबराज अंसारी बाईक से अपने गांव शौले जा रहे थे, तभी यूएसवी ने विपरीत दिशा से आ रहे उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे इनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना में अफरोज अंसारी (17) और तौहीद अंसारी(26) की मौके पर ही मौत हो गयी , जबकि इबराज अंसारी (16) की इलाज के दौरान मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में हुई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।


