Saturday, October 31, 2026

पलामू के मोहम्मदगंज में मामूली विवाद के बाद हिंसा में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

पलामू : जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटऊआ गांव के चौहान टोला में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कथित मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की पहचान श्याम चौहान, सुदेश्वर चौहान और मनोज चौहान के रूप में हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्याम चौहान को रांची भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें : पटना में खान सर के कोचिंग पर हुए हमले मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर