Sunday, September 13, 2026

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत तीन की मौत

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा की भी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसा इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार बहुत तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में प्रेरणा के अलावा दो अन्य युवक-युवतियां शामिल हैं। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक-युवतियां देर रात पार्टी करके लौट रहे थे। इसी दौरान रालामंडल इलाके में यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और ट्रक किस दिशा से आ रहा था। इस हादसे के बाद पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े कई लोगों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर