Thursday, July 23, 2026

चाईबासा में रिटायर्ड बैंककर्मी से लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर 16.92 लाख की ठगी, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

रांची: लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के नाम पर चाईबासा में रिटायर्ड बैंककर्मी से 16.92 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अब तक तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक साइबर ठग नसीम अंसारी को प. बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है और भुक्तभोगी करलाजोड़ी निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी परमेश्वर पुरती हैं.

रिटायर्ड बैंककर्मी परमेश्वर पुरती ने जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के नाम पर करीब 16.92 लाख की ठगी को लेकर मुफ्फसिल थाना में 13 नवंबर को मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद मामले को लेकर बनाई गई विशेष छापेमारी टीम ने विवादित खातों में ट्रांजेक्सन रूकवाते हुए मामले में शामिल अपराधियों की पहचान की. विशेष टीम ने पहले 6 दिसंबर को मो. सकीर अंसारी, फिर 7 दिसंबर को मो. इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया और अब नसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है. नसीम अंसारी पहले भी साइबर और अन्य अपराधों में शामिल रह चुका है. मामले में जांच जारी है और अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है.

लोगों से पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से कहा है कि किसी अनजाने नंबर से कॉल आने पर अपना पर्सनल डेटा, बैंक अकाउंट या अन्य जानकारी साझा न करें. ऐसा करने पर आप भी साइबर अपराध में भागीदार माने जाएंगे. ऐसे मामलों में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करें. पुलिस ने ऐसे मामलों में सजग रहने और तकनीकी माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने पर भी जोर दिया ताकि ठगी से बचा जा सके. छापेमारी टीम में एसडीपीओ बहामन टुटी, चंद्रशेखर, नागेंद्र शामिल थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर