Thursday, October 29, 2026

रामगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में गहरा आक्रोश है। यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलोंग इलाके की है। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की शाम सुनसान स्थान पर तीन युवकों ने नाबालिग युवती के साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार सुबह चितरपुर क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अनवर (रहमत नगर, लाइनपार), मो. तौफिक (ईदगाह मोहल्ला) और मो. असफाक (एलबी रोड, चितरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल जांच

घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को तुरंत अस्पताल भेजकर चिकित्सीय जांच कराई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच की जा रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की। छापेमारी टीम में एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो. इकबाल शामिल थे। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी का हमला, पुजारी महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। रामगढ़ की यह घटना समाज के लिए चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून और उनकी प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर