Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका में भारी बर्फबारी और तूफ़ान के कारण हज़ारों उड़ानें रद्द, तीन फ़ीट तक गिरी बर्फ़

डेस्क : सोमवार को अमेरिका के पूर्वी तट पर आए एक बड़े तूफ़ान की वजह से रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई. इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक़ रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ़ गिरी, जबकि न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में 19 इंच से अधिक बर्फ़बारी दर्ज की गई.

एक स्टेट एजेंसी ने चेतावनी दी है कि न्यूयॉर्क में यात्रा लगभग असंभव है. पूर्वी तट पर छह लाख से अधिक घरों और बिजनेस में बिजली सप्लाई में बाधा आई. इन इलाकों न्यू जर्सी और मैसाचुसेट्स सबसे अधिक प्रभावित रहे. फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, अमेरिका के भीतर और अमेरिका आने-जाने वाली कुल 5,706 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं

बोस्टन के लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को 92 फ़ीसदी डिपार्चर उड़ानें रद्द कर दी गईं. मंगलवार को भी इस क्षेत्र पर बर्फ़बारी का असर जारी रहेगा. अमेरिका के भीतर या आने-जाने वाली 2,000 से अधिक उड़ानों के रद्द होने की आशंका है, जिनमें बोस्टन और न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट सबसे अधिक प्रभावित रहेंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर