Friday, October 30, 2026

3 जुलाई से 28 अगस्त तक होगी इस साल अमरनाथ यात्रा, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

श्रीनगर: भगवान शिव के पवित्र धाम अमरनाथ गुफा की वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जानकारी दी कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा।

15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। श्रद्धालु देशभर में लगभग 556 बैंक शाखाओं के माध्यम से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशासन के अनुसार, 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन की जाएगी।

दो प्रमुख मार्ग रहेंगे खुले

अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार भी दो प्रमुख मार्ग उपलब्ध रहेंगे। पहला अनंतनाग जिले से 48 किमी लंबा पारंपरिक पहलगाम रूट। पहलगाम रूट से यात्रा करने में करीब 3 दिन लगते हैं, लेकिन यह रास्ता अपेक्षाकृत आसान माना जाता है। पहलगाम से चंदनवाड़ी, फिर पिस्सू टॉप होते हुए श्रद्धालु शेषनाग पहुंचते हैं। अगले दिन पंचतरणी और फिर 6 किमी की दूरी तय कर गुफा तक पहुंचते हैं। दुसरी गांदरबल जिले से 14 किमी लंबा बालटाल रूट। बालटाल रूट केवल 14 किमी का है और एक दिन में यात्रा पूरी की जा सकती है। हालांकि यह रास्ता काफी खड़ी चढ़ाई और संकरे मोड़ों वाला है, जिससे बुजुर्गों को परेशानी हो सकती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सुरक्षा और सुविधाओं में बढ़ोतरी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस बार व्यवस्थाओं में 25% तक बढ़ोतरी की गई है। ट्रैकिंग और सुरक्षा के लिए RFID कार्ड की शुरुआत की गई है। ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है। टट्टुओं (पोनी) की मौत पर ₹50,000 मुआवजा भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP जल्द मुख्यमंत्री पद पर लेगी अंतिम फैसला, चेहरे को लेकर बैठकों का दौर जारी : सम्राट चौधरी

जरूरी दस्तावेज और तैयारी

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और RFID कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। साथ ही यात्रा से पहले रोजाना 4-5 किमी पैदल चलने का अभ्यास, प्राणायाम और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रियों को ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग स्टिक, पानी की बोतल और जरूरी दवाएं साथ रखने की सलाह दी गई है, ताकि कठिन परिस्थितियों में भी यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे। अमरनाथ यात्रा की तारीखों के ऐलान के साथ ही देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी के दर्शन करते हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर