Thursday, July 23, 2026

मुंबई से थाईलैंड जा रही इंडिगो की फ्लाईट में पायलट के उड़ान भरने से इंकार पर जमकर हुआ हंगामा

नई दिल्ली : मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 6E 1085 में गरूवार को भारी हंगामा देखने को मिला। कई घंटों की देरी के बाद जब पायलट ने ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट’ समाप्त होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया, तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों व केबिन क्रू के बीच तीखी बहस शुरु हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यात्री को विमान के इमरजेंसी एग्जिट दरवाजे पर लात मारते हुए और पायलट के खिलाफ अपशब्द कहते हुए देखा जा सकता है। कुछ यात्रियों ने चालक दल को घेर लिया और चिल्लाते हुए पूछा कि उनकी छुट्टियों और पहले से बुक योजनाओं का क्या होगा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, यह उड़ान सुबह 4:05 बजे रवाना होनी थी, लेकिन तीन घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान नहीं भर पाई। तय समय के अनुसार इसे सुबह 10 बजे क्राबी पहुंचना था, लेकिन यह दोपहर करीब 1 बजे वहां उतरी।

इंडिगो ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि देरी का कारण विमान का देर से मुंबई पहुंचना, हवाई यातायात की भीड़ और चालक दल के ड्यूटी समय की सीमा पूरी हो जाना था। एयरलाइन ने यह भी बताया कि दो यात्रियों ने विमान में अनुशासनहीन व्यवहार किया, जिसके बाद उन्हें उतारकर सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया।
इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि कंपनी सभी यात्रियों और क्रू के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना ने एक बार फिर उड़ान देरी, क्रू ड्यूटी नियमों और यात्री व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर