Wednesday, July 22, 2026

रांची नगर निगम चुनाव में नामांकन को लेकर गहमागहमी तेज, मेयर के लिए कांग्रेस समर्थित रमा खलखो ने भरा पर्चा

रांची : 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन भरने का अंतिम दिन बुधवार को है, इससे पहले मंगलवार को राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर दिखी। नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में भारी गहमागहमी देखने को मिली, अलग अलग वार्डो के पार्षद के लिए नामांकन दाखिल करने से लेकर मेयर पद के लिए कई उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

रमा खलखो ने किया नामांकन

मंगलवार को नामांकन दाखिल करने वालों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार व पूर्व मेयर रमा खलखो भी मौजूद रही। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी दिखी। नामांकन में कई मंत्री भी मौजूद रहे, जिसमें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्ल मंत्री बंधु तिर्की, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, जयशंकर पाठक, पूर्व डिप्टी मेयर व जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव शामिल हैं। सभी नेताओं ने रमा खलको को शुभकामनाएं दीं और जीत का भरोसा जताया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नामांकन भरने के लिए अलग-अलग वार्डो के भी दर्जनों उम्मीदवार भी अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे। वहीं इस दौरान शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाहरणालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रही, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नामांकन के बाद अधिकांश प्रत्याशियों ने मीडिया से बातचीत में अपनी जीत का दावा किया। उम्मीदवारों का कहना है कि जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है और इस बार नगर निकाय चुनाव में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर