Wednesday, November 4, 2026

झारखंड में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

रांची: झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी बारिश तो कभी भीषण गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वहीं इस बीच बुधवार को लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली और लगभग 5 दिनों तक 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी. केवल मेदिनीनगर को छोड़ कर अन्य सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है.

मेदिनीनगर के तापमान में वृद्धि 

बीते बुधवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई. खूंटी में 30 मिमी, बोकारो में 16 मिमी, जमशेदपुर में 5 मिमी और रांची में छिटपुट बारिश हुई. वहीं, मेदिनीनगर के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. बीते दिन बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और उसका अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा. वहीं, मेदिनीनगर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा.

इसे भी पढ़े: झारखंड में सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस में देरी, राज्य सरकार शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मिलेगी राहत

विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि 1-2 दिनों में मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में गिरावट आयेगी, उन्होंने कहा कि 2 तरफ से साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रही है. एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक और दूसरा टर्फ उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक चल रहा है. इस टर्फ के कारण से ही झारखंड में दक्षिण-पूर्व से हवा चल रही और लोगो को गर्मी से राहत मिल रही है.

आमजन से सतर्क रहने की अपील

राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भाग को छोड़ शेष भागों में 28 और 29 मई को गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. जबकि 30 मई को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा.  वहीं, 31 मई से 2 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही तेज हवा, वज्रपात और हल्के मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और वज्रपात को देखते हुए आमजन से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर