Thursday, July 23, 2026

रांची के सदर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, पत्थर से कूचकर घटना की आशंका

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव कोकर के गाड़ी गांव इलाके में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात शख्स की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। शव के पास से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद की गई है, जिस पर खून के धब्बे पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना में उसी बाइक का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। सुबह-सुबह लहूलुहान शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरान हैं और पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर