डायरेक्टर के इस्तीफे पर अड़े छात्र
इधर लगातार तीसरे दिन ट्रिपल आइटी, रांची के छात्र प्रबंधन के विरोध में आंदोलनरत नजर आए और खेलगांव हाउसिंग सोसाइटी स्थित हास्टल के नीचे जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि जब तक निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव को हटाया नहीं जाएगा तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में पिछले कई माह से लापरवाही बरती जा रही है, बार-बार शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Highlights:
आंदोलन में उतरे देवेन्द्र नाथ महतो

वहीं ट्रिपल आईटी के प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की आत्महत्या के मामले में न्याय की माँग को छात्र नेता व JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने अपना समर्थन देने की घोषणाी की है। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि आदित्य की मौत के मामले में शैक्षणिक दबाव, संस्थान की कार्यप्रणाली और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की भूमिका की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद लिफ्ट, एम्बुलेंस, चालक, मेडिकल टीम और ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर समस्याएँ सामने आईं, जिनकी जाँच आवश्यक है।
देवेन्द्र नाथ महतो ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला, डायरेक्टर इस्तीफा में देर किया और माँगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को पूरे झारखंड में व्यापक रूप दिया जाएगा और देशभर के विद्यार्थियों के बीच यह मुद्दा उठाया जाएगा।

