Saturday, October 31, 2026

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

रांची : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचना पत्र भेज दी है। इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए जेपीएससी को पत्र लिखकर नियुक्ति करने के लिए अधियाचना भेज दी है।

इसे भी पढ़ें : मजदूरों पर दमन के खिलाफ रांची में गरजे श्रमिक संगठन, अल्बर्ट एक्का चौक पर भरी हुंकार

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा है कि इस बहाली से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से उठाए गए इस पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने पत्र लिखकर जेपीएससी को अधियाचना भेजने का अनुरोध किया था, ताकि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो सके।

उल्लेखनीय है कि नियमित 506 पदों में बैकलॉग पदों की संख्याा 160 है। विभाग की ओर से पदवार रिक्तियों में फिजिशियन 214 (नियमित), 12 (बैकलॉग), शिशु रोग विशेषज्ञ – 172, 52 (बैकलॉग), निश्चेतक (एनेस्थेटिस्ट) – 28, 29(बैकलॉग), स्त्री रोग विशेषज्ञ – 12, 16(बैकलॉग), सर्जन – 10, 14(बैकलॉग), रेडियोलॉजिस्ट – 26, 02(बैकलॉग), फोरेंसिक विशेषज्ञ – 18, 02 (बैकलॉग), चर्म रोग विशेषज्ञ 06, 07 (बैकलॉग), ईएनटी 04, 05 (बैकलॉग), नेत्र रोग विशेषज्ञ 04, 06 (बैकलॉग), अस्थि रोग विशेषज्ञ 04, 08 (बैकलॉग), पैथोलॉजिस्ट 04, मनोचिकित्सा 04, 07 (बैकलॉग) संख्या हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर