राँची: 20 लाख रूपए सुपारी के लिए कटहल मोड़ निवासी व छड़-सिमेंट व्यवसायी राधेश्याम साहू के ऊपर गोली फायर कर जानलेवा हमला का षडयंत्र रचने वाला तथा चर्चित अनिल टाईगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को राँची पुलिस ने धर दबोचा है। बता दें कि पिछले साल 15 अक्टूबर को कारोबारी राधेश्याम साहु पर उनके दुकान के पास ही जानलेवा हमला हुआ था।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : गुमला में रिमांड होम से फरार तीन नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया, 24 घंटे के अंदर मिली सफलता
इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात अपराधकर्मियों के खिलाफ नगड़ी थाना में कांड सं0-160/25 दिनांक-15.10.2025 धारा-109 (1/61 (2)/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही दो शूटरों को जेल भेज चुकी थी, जबकि घटना को अंजाम दिलाने वाले मुख्य सरगना अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था. अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा की तलाश कांके में बीजेपी नेता अनिल टाईगर की हत्या मामले में भी राँची पुलिस कर रही थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा कोलकता में छिप कर रह रहा है, इसके बाद ही ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने उसे कोलकाता में धर दबोचा और उसे कोलकता से राँची लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने यह खुलासा किया कि 20 लाख रूपए सुपारी के लिए उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
27 मार्च को हुई बीजेपी नेता हत्याकांड
बता दें कि पिछले साल 27 मार्च को कांके थाना क्षेत्रार्न्तगत कांके चौक पर अवस्थित शिव मंदिर के पास के होटल में अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोली मारक हत्या कर दी गई थी। अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 02 शूटरों (अमन सिंह एवं रोहित वर्मा), अनिल महतो उर्फ अनिल टाईगर की रेकी करने वाले सहित कुल-06 लोगों को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आरोप-पत्र समर्पित किया गया है
इस मामले में बाद में हुए अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने देवव्रत नाथ शाहदेव के मुख्य सहयोगी एवं साजिशकर्ता अभिषेक सिन्हा उर्फ सुरज सिन्हा पिता लक्ष्मण सिन्हा, सा०-शिवगंज, किशोरगंज, थाना कोतवाली, जिला रांची के विरूद्ध ज्ञात तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा अनिल टाईगर की हत्या के लिए 05 लाख की सुपारी सूरज सिन्हा को दी गई थी साथ ही सूरज सिन्हा को मोबाईल, सिम भी उपलब्ध कराया गया था।
आरोपी का पूर्व अपराधिक इतिहास
1 नामकुम थाना कांड संख्या–187/21, दिनांक-19.03.2021, धारा-25 (1-B)a/25(1-AA)/26/35 Arms Act. 1959 & 25(6)(7) Arms Act.
2. जी०आर०पी० बोकारो थाना कांड संख्या-09/2016, धारा-302/120 (B) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
3. हजारीबाग मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-260/22, दिनांक-21 1222, धारा-25 (1-B)a/26 Arms Act.
4. बोकारो चास थाना कांड संख्या-231/20, दिनांक 01.10.20, धारा-386/387/388/307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
5- कांके थाना कांड सं0-90/2025 धारा 103 (1)/3 (5) बी0एन0एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट।




