Sunday, June 14, 2026

गुमला में रिमांड होम से फरार तीन नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया, 24 घंटे के अंदर मिली सफलता

गुमला : संप्रेक्षण गृह से फरार हुए तीन बच्चों को गुमला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खोज निकाला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते तीनों किशोरों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संप्रेक्षण गृह, गुमला से अलग-अलग मामलों में निरुद्ध तीन बच्चे चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए थे।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में गोलीबारी की घटना में युवती घायल, इलाज के दौरान रिम्स में हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया। पुलिस ने तीनों किशोरों को खोज निकाला। बता दें कि बाल संप्रेषण गृह (रिमांड होम) से शुक्रवार की सुबह तीन बालबंदी फरार हो गए. इनमें दो बालबंदी दुष्कर्म मामले में बंद थे, जबकि एक चोरीकांड के आरोप में रिमांड होम में रखा गया था. घटना के बाद पुलिस और रिमांड होम प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने फरार बालबंदियों की तलाश तेज कर दी है.

सुबह 6.18 बजे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6.18 बजे की है. बताया जा रहा है कि उस समय रिमांड होम में तैनात दो सुरक्षा कर्मी बाथरूम गए हुए थे. इसी दौरान तीनों बालबंदियों ने मौके का फायदा उठाया और महज पांच मिनट के भीतर दीवार फांदकर फरार हो गए. फरार होने वाले दो बालबंदी लोहरदगा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उन पर दुष्कर्म का आरोप है. वहीं तीसरा बालबंदी गुमला जिले का है, जो चोरीकांड में बंद था.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर