रांची: 14वीं JPSC पीटी परीक्षा धांधली मामले में जेल में बंद JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार, 7 अक्टूबर को सुनवाई होगी. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में ख्यांग्ते की बेल पर सुनवाई होगी. एल ख्यांग्ते को सीआईडी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं.
इसे भी पढ़ें: Aadhaar Update: आधार में गलत लिखा है नाम? जानें UIDAI का नया नियम और सुधारने का सही तरीका
एल ख्यांग्ते ने हाईकोर्ट से पहले रांची सिविल कोर्ट की सीआईडी कोर्ट से भी बेल मांगी थी लेकिन केस की गंभीरता और सीआईडी की ओर से पेश किये गए सबूतों और अन्य दस्तावजों को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें बेल देने से इंकार कर दिया था और जमानत याचिका खारिज कर दी थी. एल ख्यांग्ते जिस केस में गिरफ्तार किये गए हैं वह सीआईडी का कांड संख्या 16/2026 है.


