Wednesday, July 29, 2026

लाइव लोकेशन भेजने व शेयर करने की पुलिस महकमे में चर्चा जोरों पर, जिलों व मुख्यालय के आलाधिकारी हलकान

रांची : झारखंड के पुलिस महकमे में इन दिनों एक चर्चा जोरों पर है कि आलाधिकारी, फिर वह चाहे जिलों के हों या मुख्यालय के, जरूरत पड़ने पर अपने लाइव लोकेशन को वरीय अधिकारियों या पुलिस मुख्यालय को शेयर करें। इसकी चर्चा क्यों और कैसे हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है और न ही पुलिस मुख्यालय की ओर से ही कोई बयान जारी किया गया है लेकिन महकमे में चर्चा जोरों पर है।

जारी चर्चा के मुताबिक बीते 17 अप्रैल को इस संबंध में एक अनौपचारिक आदेश जारी कर सभी अधिकारियों से लाइव लोकेशन की मांग की गई, जो अधिकारी जिलों में पदस्थापित हैं और उस दौरान अपने मुख्यालय या संबंधित कार्यस्थल में मौजूद थे, उन अधिकारियों के लिए इस आदेश का अनुपालन करना बहुत मुश्किल नहीं हुआ लेकिन जो अफसर फील्ड में होने या मीटिंग में होने की बात कहकर अक्सर अपने निजी कार्यो को ऑफिसियल टाइम में करते थे, उनके लिए मुश्किल बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें : कलमा पढ़ने से इनकार करने पर दो गार्डों पर जानलेवा हमला, मामले में आतंकी कनेक्शन की भूमिका पर जांच शुरू

कार्यस्थलों से अनुपस्थित रहने की सूचना

पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विभाग को ऐसी सूचना थी कि कई अधिकारी, फिर वह चाहे जिलों में पदस्थापित हैं या फिर मुख्यालय में, अक्सर बिना किसी पूर्व सूचना के या बिना वरीय अधिकारियों की अनुमति के अपने कार्यस्थलों से गायब रहते हैं. जरूरत पड़ने पर इन अधिकारियों से पुलिस मुख्यालय संपर्क नहीं कर पाता है, ऐसे में आने वाले दिनों में पुलिस मुख्यालय से ऐसा कहा गया कि जो अधिकारी जहां हैं, वहीं से अब वह लाइव लोकेशन शेयर करें या भेंजे। इसके अलावा मुख्यालय ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वह बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कार्यस्थलों से अनुपस्थित नहीं रहें।

बता दें कि अक्सर जिलों में तैनात एसपी या फिर प्रमंडल स्तर पर मौजूद डीआईजी, आईजी के अलावा मुख्यालय व पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित ADG, IG या फिर DIG व SP स्तर के अधिकारियों से साफ कहा गया है कि बिना अनुमति के वह अपनी पोस्टेड जगह न छोड़ें.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर