Thursday, May 28, 2026

म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर सचेत-परंपरा के पश्चिम बंगाल में हुए कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़

मनोरंजन : सचेत-परंपरा भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर नाम हैं। कपल ने साथ मिलकर कई हिट गाने बनाए हैं और गाए हैं। वहीं ये दोनों ही कई सारे कॉन्सर्ट भी करते हैं जिसमें हजारों फैंस इन्हें सुनने के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसा ही एक कॉन्सर्ट नए साल के मौके पर दोनों ने पश्चिम बंगाल में किया गया था। लेकिन कॉन्सर्ट के बाद सचेत-परंपरा के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान ही कर दिया। दरअसल, नए साल के कॉन्सर्ट के बाद सचेत-परंपरा पश्चिम बंगाल में भीड़ का शिकार हो गए। हद तो तब हो गई जब भीड़ ने दोनों की कार का शीशा ही तोड़ दिया। यह वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो नए साल की पहली रात का है, जिसमें सचेत टंडन व परंपरा ठाकुर अपनी गाड़ी में बैठे हुए हैं। दोनों अपने कॉन्सर्ट से वापस आ रहे थे। वीडियो में दिखा जा सकता था, कि सचेत-परंपरा गाड़ी के अंदर हैं और बाहर फैंस की भीड़ मौजूद है, जो गाड़ी के शीशों को ठोक रहे थे, और मोबाइल से दोनों को कवर करना चाहते थे। कई बार फैंस गाड़ी के पीछे के शीशे को ठोकते हुए दिखाई दिए, जिस पर परंपरा कहती हैं, अरे बाप रे, दोस्तों शांत हो जाओ प्लीज। हैप्पी न्यू ईयर।

इसके बाद फिर वो हंसते हुए कैमरा सचेत टंडन की ओर घुमाती हैं। लेकिन तभी अचानक कार का पीछे वाला शीशा टूट जाता है और कांच वहीं बिखर जाती है। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड किसी भी तरह से भीड़ को गाड़ी से दूर करने की कोशिश करते हैं। घटना से कुछ देर पहले ही सचेत-परंपरा ने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर अपने कॉन्सर्ट की झलकियां शेयर की थीं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, हमारे सभी प्रिय लोगों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। 2026 आप सभी के लिए असाधारण रूप से अच्छा और स्वस्थ हो। महादेव सबकी रक्षा करें।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर