रांची: JSSC CGL 2023 परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी जेल में बंद अभय तिवारी की पत्नी सुषमा देवी की ओर से दायर जमानत याचिका पर बुधवार को CID की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CID को मामले में केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कोर्ट इस मामले में गुरूवार, 3 सितंबर को फिर सुनवाई करेगी.
बता दें कि सीआईडी ने सुषमा कुमारी और मामले में मुख्य आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी को पिछले महीने, जबकि अभय तिवारी को जुलाई महीने में गिरफ्तार किया था. JSSC CGL परीक्षा में अनियमितता मामले में सीआईडी कांड संख्या 1/2025 में कर रही है.
इसे भी पढ़ें : दिशा सालियान मौत केस में होगी CBI जांच, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं

