जमशेदपुर : जितिया पर्व के मौके पर शनिवार शाम स्वर्णरेखा नदी में मां के साथ नहाने गईं दो सगी बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्ची को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी बच्ची नदी के तेज बहाव में लापता हो गई थी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: पलामू में जिउतिया विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत, चेगौना धाम के समीप गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा
लापता बच्ची की तलाश के लिए शनिवार शाम से ही नदी में बचाव अभियान चलाया जा रहा था। रविवार सुबह तलाश के दौरान बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां के साथ जितिया पर्व के अवसर पर स्नान करने स्वर्णरेखा नदी पहुंची थीं। इसी दौरान दोनों तेज बहाव की चपेट में आ गईं। एक बच्ची को बचा लिया गया, लेकिन दूसरी को बचाया नहीं जा सका।
पलामू में 14 वर्षीय बच्चे की मौत

इधर पलामू में छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन गांव स्थित गुलहरिया आहर में रविवार सुबह डूबने से 14 वर्षीय राकेश की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार राकेश की मां गांव की अन्य महिलाओं के साथ गुलहरिया आहार में विसर्जन करने गई थी. इसी दौरान राकेश आहर में नहाने लगा. नहाने के दौरान वह अचानक डूबने लगा. ग्रामीणों ने तत्काल आहार में बच्चे की तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद राकेश को पानी से बाहर निकाला गया और आननफानन में उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


