Monday, November 2, 2026

7 एपिसोड वाली सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’, ओटीटी में नंबर-1 पर कर रही ट्रेंड

मनोरंजन : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं, जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिल में जगह बना लेती हैं। दमदार कहानी, मजबूत किरदार और शानदार अभिनय किसी भी सीरीज को खास बना देता है। हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी ही वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है और ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई।

आजादी के दौरान भारत-पाकिस्तान का बंटवारा

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2’। यह सीरीज भारतीय राजनीति, आजादी की लड़ाई और देश के विभाजन जैसे अहम विषयों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह अंग्रेजों से आजादी के दौरान भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ और उस दौर में देश ने किन मुश्किल हालातों का सामना किया।सीरीज में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के किरदारों को बेहद सजीव तरीके से दिखाया गया है। कहानी सिर्फ इतिहास नहीं बताती, बल्कि उस समय के भावनात्मक पहलुओं को भी सामने लाती है, जिससे दर्शक खुद को उस दौर में महसूस करने लगते हैं।

सीरीज में कुल 7 एपिसोड

‘फ्रीडम एट मिडनाइट 2’ को 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया गया। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड हैं और हर एपिसोड कहानी को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों की रुचि बनाए रखता है। अगर आपको भारत के इतिहास को गहराई से समझना पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट है। पहले सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और लोग लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब रिलीज के बाद इस सीजन ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। इसका सबूत इसकी IMDb रेटिंग 8.3/10 है, जो इसे एक मस्ट वॉच वेब सीरीज बनाती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर