Tuesday, July 21, 2026

झारखंड में बढ़ेगा तापमान, 8 फरवरी तक ठंड से मिलेगी राहत, कोहरे के आसार बरकरार

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। हालांकि, इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा और आंशिक बादल बने रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इस बदलाव के कारण राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। कुछ जिलों में हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह और रात की ठंड कम महसूस होगी।

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, 2, 3, 4 और 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद 6, 7 और 8 फरवरी को तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में मौसम स्थिर बना रहेगा और ठंड का असर पहले की तुलना में कम रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। खासकर सुबह और देर रात की कड़ाके की ठंड में कमी आएगी। हालांकि, मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर