Saturday, October 31, 2026

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के पाकिस्तान ने दिए संकेत

मुंबई : टी20 विश्‍व कप 2026 का आगाज भले ही 7 फरवरी से हो गया हो, पर फैंस को भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच का इंतजार है। हालांकि, पाकिस्‍तानी सरकार ने एक पोस्‍ट में साफ कर दिया था कि वह विश्‍व कप तो खेलेंगे, पर भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्‍कार करेंगे।

एक सप्ताह होने वाले इस मुकाबले के पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से उम्मीद की जा रही है कि वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर फिर से विचार करने के लिए श्रीलंका सरकार से परामर्श करेगा। भारत-पाकिस्‍तान मैच आईसीसी और ब्रॉडकास्‍टर्स के लिए व्यावसायिक रूप से सबसे बड़ा मैच है। इसके चलते श्रीलंका क्रिकेट ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि 15 फरवरी को होने वाला यह महत्वपूर्ण मैच न होने से श्रीलंका को वित्तीय नुकसान होगा।

श्रीलंकाई बोर्ड ने लिखा पत्र

रिपोर्ट के मुताबिक, “पाकिस्तान के श्रीलंका के साथ सरकार और क्रिकेट स्तर पर हमेशा से ही घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। इसलिए श्रीलंकाई बोर्ड के लेटर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने मोहसिन नकवी से सीधे संपर्क किया है और उन्हें याद दिलाया है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान की मदद की जरूरत है। पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना श्रीलंका बोर्ड को दर्शकों की संख्या, होटल और अन्य टिकटों की बिक्री आदि से होने वाली अतिरिक्त आय का नुकसान होगा।”

सरकार से बात करेंगे नकवी

सूत्रों के अनुसार, नकवी ने श्रीलंका बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार से परामर्श करेंगे और उन्हें जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई वे खबरें गलत हैं जिनमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने भी श्रीलंका के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, “पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी कल से देश में नहीं हैं और आज उनके लौटने की उम्मीद है। वे भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार को समाप्त करने के संबंध में भेजे गए ईमेल को प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाएंगे और फिर सोमवार तक इस मामले पर निर्णय लिया जाएगा।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर