Saturday, October 31, 2026

मेरठ में रिटायर्ड दरोगा दंपती की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

मेरठ: गंगानगर थाना क्षेत्र से सटे रक्षापुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर एक ही पंखे से अलग-अलग फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामले में अकेलेपन को कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

रक्षापुरम सेक्टर-4 का मामला

घटना रक्षापुरम सेक्टर-4 की है। यहां चौधरी लल्लू सिंह वर्ष 2020 में यूपी पुलिस से दरोगा पद से रिटायर हुए थे। वे अपनी पत्नी संतोष के साथ घर में अकेले रहते थे। उनका बेटा संदीप, जो एयरफोर्स से रिटायर है, अपनी पत्नी के साथ पिछले एक साल से गंगाधाम कॉलोनी में अलग रह रहा था। वहीं बेटी की शादी पंजाब में हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक, दंपत्ति ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। कभी-कभार आते-जाते लोगों से बातचीत कर लेते थे, लेकिन ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहते थे। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने बेटे को भी सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घर से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे से भी पूछताछ की है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर