रांची : रामनवमी पर्व और उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड, हरमू बायपास रोड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।
Highlights:
ड्रोन के माध्यम से जुलूस के संभावित मार्ग और आसपास के इलाकों की बारीकी से निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू : उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में चैनपुर एवं शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर “No Flying Zone” घोषित
आगामी 28 मार्च को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रांची व खूंटी के दौरे पर आने वाले हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से लोकभवन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा No Flying Zone घोषित किया गया है.
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की गयी है :-
दिनांक 28.03.2026 को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से हिनू चौक से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक से लोकभवन एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के 200 मीटर की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में NO FLY ZONE घोषित किया गया है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगे। यह निषेधाज्ञा दिनांक 28.03.2026 के प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे के लिए लागू रहेगा।


