Wednesday, November 4, 2026

बिहार के अलग अलग जिलों में आंधी, बारिश व वज्रपात से 13 लोगों की मौत, फसलों को भी भारी नुकसान

न्यूज डेस्क: बिहार के में बीते गुरुवार को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से मुजफ्फरपुर, मधुबनी, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, हाजीपुर, छपरा, हाजीपुर और बेगूसराय में 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 12-14 लोग घायल हो गए है.

आंधी-बारिश से कई स्थानों के पेड़, बिजली के पोल और तार के गिरने से शहर से लेकर गांव तक पूरी रात बिजली बाधित रहा, वहीं पेड़ के गिरने से सड़कों पर कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. इसके साथ ही कई रेलखंडों में ट्रेनों क रुटे भी प्रभावित हुई. आंधी और ओलावृष्टि से आम और लीची की फसलों में भी भारी नुकसान हुआ है.

ठनका गिरने से 6 लोग घायल

बेगूसराय के रतनापुर थाना के मियाचक गाछीटोल में नवनिर्मित भवन के तीसरे तल्ले का दीवार गिर गया, जिसमें दबने से एक युवक की मौत हो गई. हाजीपुर के सुभई दक्षिणी टोला में पेड़ गिरने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मढ़ौरा के गौरा में 1 बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. वज्रपात से औरंगाबाद के माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में बारात में शामिल होने आए दुल्हे के 50 वर्षीय चाचा अक्षय राम की मौत हो गई.

वहीं मधुबनी के बाबूबरही के परसा गांव में ठनका गिरने से 6 लोग घायल हो गई है. घोघरडीहा के धावघट गांव में बरगद का पेड़ गिरने से 55 वर्षीय कलावती देवी की मौत हो गई. इसके साथ ही जिरौल नवटोली में ठनका की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला पंची देवी की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: राहुल गांधी को मिली इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत, इंडियन स्टेट वाले बयान पर याचिका खारिज

पेड़ से दबकर कई लोगों की मौत

पश्चिम चंपारण के बैरिया में 2 लोगों की मौत हो गई. मलाही बलुआ निवासी 25 वर्षीय युवक की पेड़ में दबकर मौत हो गई. जबकि आंधी से ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो गई. दरभंगा में पेड़ गिरने से 1 महिला की मौत हो गई. केवटी के रैयाम गांव में पेड़ में दबकर 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई.

मुजफ्फरपुर के सरैया नगर पंचायत के वार्ड 12 में बरगद का पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला फूलमती देवी की मौत हो गई. समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पेड़ घर पर गिरा जिसमें 50 वर्षीय घाटो सहनी की मौत हो गई. वहीं यहां और पूर्वी चंपारण के कई क्षेत्रों में पेड़, पोल और तार गिरने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा.

फसलों के नुकसान पर मुआवजे की मांग

बारिश में हरी सब्जी, मिर्च, मूंग और गन्ना जैसे फसलों को कुछ लाभ नहीं मिला, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण गेंहू, मक्का, आम और लीची की फसलों का भारी नुकसान हुआ है. आंधी-बारिश और वज्रपात से सीतामढ़ी में भारी नुकसान हुआ है.

वज्रपात के कारण चोरौत और परसौनी के घरों में आग लग गई. विभिन्न-विभिन्न स्थानों में पेड़ के गिरने से आवागमन बाधित रहा, वहीं अधिकांश इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहा. फसलों के नुकसान पर किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर