Friday, October 30, 2026

धनबाद के SNMCH से चोरी नवजात बरामद, 1.5 लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी, 4 गिरफ्तार

धनबाद: रविवार रात SNMCH से चोरी हुए नवजात के मामले में धनबाद पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे के भीतर मामले को सुलझाते हुए न केवल बच्चे को सकुशल बरामद किया बल्कि उसे उसकी मां की सूनी गोद में बच्चे को वापस लौटा दिया। धनबाद जिले की सरायढेला थाना पुलिस ने बच्चे को भूली के रेगुनी से बरामद किया है। सोमवार को पुलिस की उपस्थिति में एसएनएमएमसीएच के डॉक्टरों ने मां सरिता मरांडी को उनका बच्चा सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें लगातार कई संदिग्ध ठिकानों पर बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी सुरागों का पीछा करते हुए पुलिस रविवार देर रात भूली के रेगुनी इलाके में जा पहुंची और वहां छापेमारी कर नवजात को बरामद किया।

इस मामले में पुलिस ने अस्पताल के ही एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी मोहम्मद हासिम समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अस्पताल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि वहीं का एक कर्मचारी था। पुलिस के अनुसार, बच्चा चोरी के बदले आरोपियों के बीच पैसे का लेनदेन भी हो चुका था।

पुलिस इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सरिता मरांडी टुंडी के मनियाडीह की रहने वाली है। 25 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार-रविवार की रात बच्चा चोरी हुआ था। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर