Monday, September 14, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मिले एमएस धोनी, मुलाकात के मायने पर अटकलें तेज

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अचानक मुलाकात कर सभी को चौंका दिया। यह मुलाकात उस समय सुर्खियों में आ गई जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी तस्वीर साझा की। तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा माही से अचानक मिलन हुआ।

हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की असली वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात नए साल के मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से हो सकती है। लेकिन धोनी जैसी शख्सियत और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस अचानक भेंट ने इसके राजनीतिक और विकासात्मक पहलुओं पर भी चर्चा तेज कर दी है।

धोनी को राज्य के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना

गौरतलब है कि इस मुलाकात से कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान महेंद्र सिंह धोनी का उल्लेख किया था। उन्होंने धोनी को झारखंड की ‘स्पोर्टिंग लीगेसी’ यानी खेल विरासत का प्रतीक बताया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि धोनी जैसे वैश्विक स्तर के खेल आइकन के सहयोग से झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों की खेल अकादमियां विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसके अलावा, झारखंड सरकार पिछले कुछ समय से महेंद्र सिंह धोनी को राज्य के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने की योजना पर भी विचार कर रही है। साथ ही राज्य में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए धोनी के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ लेने पर भी चर्चा चल रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर