Monday, September 14, 2026

स्मृति मंधाना ने अपनी सगाई से सबको किया खुश, जल्द करने जा रही हैं शादी

खेल डेस्क: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की जल्द शादी होने वाली है। अब तक जो सिर्फ अफवाएँ थी अब हकीकत में होने जा रहा है। आपकी फेवरेट जर्सी नंबर 18 जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है,और स्मृति ने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ एक बहुत ही प्यारे और मजेदार तरीके से साझा कि। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की इस रील में स्मृति ने अपनी सगाई को पलाश के साथ आफिशियली कन्फर्म कर दिया। वीडियो में स्मृति के साथ टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी भी नज़र आ रही हैं। वीडियो में सभी खिलाड़ी फिल्म “लगे रहो मुन्ना भाई” के गाने “समझो हो ही गया” पर डांस करते नज़र आ रहे हैं और रील के आखिर में स्मृति कैमरे की तरफ अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाती हैं और अपने और पलाश के रिश्ते को पब्लिक्ली अनाउन्स कर देती है।

आपको बता दूँ की हाल ही में विमेन वर्ल्ड कप हुआ था जहां पलाश को भारत के हर मुकाबले में देखा गया, और भारत और साउथ अफ्रीका के फाइनल में भी वो मौजूद थे और जीत का जश्न मनाते स्मृति को पलाश के साथ देखा गया। लेकिन ये पहली बार था जब स्मृति ने पलाश मुच्छल के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया। स्मृति के इस वीडियो को शेयर करते ही इस पर कमेंट्स की बरसात होने लगी सब फैंस स्मृति और पलाश की सगाई से खुश हो कर उन्हे बधाई दे रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं की अब इंतज़ार बस उनके शादी का है।

आपको बता दूँ कि फैंस तो फैंस पर प्रधानमंत्री ने भी स्मृति और उनके परिवार को पत्र लिख कर शुभकामनाएँ दी। प्रधानमंत्री ने एक शायराना अंदाज में बधाई दी लिखा “जैसे ही दोनों एक साथ एक नया सुंदर जीवन शुरू करते हैं, स्मृति की कवर ड्राइव की सुंदरता पलाश की मधुर संगीतमय सिम्फनी से एक अद्भुत पार्टनरशिप बनती है।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर