Thursday, July 23, 2026

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल, सोशल मीडिया पोस्ट पर दोनों ने तोड़ी चुप्पी

खेल : भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फेमस सिंगर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। स्मृति और पलाश दोनों ने अपने ऑफिसीयल इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी। पहले दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। उनकी संगीत से लेकर हल्दी तक के कार्यक्रम हो चुके थे, और बस बारात की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता  की तबीयत बिगड़ने और अचानक हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी।

शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलन लगी थी। उसमें दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया था। इसी बीच, स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दी थीं।

स्मृति ने इंस्टा स्टोरी में लिखा

स्मृति ने पोस्ट में भी लिखा  कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इसलिए मुझे लगा कि इस समय मुझे खुद इस बारे में बात कर देनी चाहिए। मैं बहुत निजी स्वभाव की इंसान हूं और अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं, लेकिन यह साफ करना जरूरी है कि शादी अब कैंसिल हो गई है।

मैं चाहती हूं कि यहीं इस मामले को खत्म कर दिया जाए और आप सभी से भी यही अनुरोध है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं। कृपया इस समय दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें, ताकि हम अपनी भावनाओं को संभाल सकें और आगे बढ़ सकें।

पलाश ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा

पलाश ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट कर देते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा। मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। हमारे शब्द कभी-कभी ऐसे घाव दे देते हैं, जिनकी गहराई हम समझ भी नहीं पाते।

पलाश 1 दिसंबर को मिले संत प्रेमानंद महाराज से 

मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा हमेशा साथ दिया, उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। वहीं पलाश 1 दिसंबर को संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में बाकी भक्तों की तरह ही पलाश भी मास्क लगाए दिखे। उन्होंने एकांत में बातचीत के दौरान राधा-राधा नाम जप किया। सोमवार को स्मृति के साथ शादी टलने के बाद, पलाश मुछाल दूसरी बार खुले तौर पर नजर आए। इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में स्पॉट किया गया था।

हाल ही में पलाश और स्मृति की शादी की नई डेट को लेकर हाल ही में दावा किया जा रहा था कि दोनों 7 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी में केवल दोनों के परिवार वाले ही शामिल होंगे, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा, मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शादी पोस्टपोन है।  बिते साल 2019 में हुई थी पलाश-स्मृति की मुलाकात, स्मृति और पलाश की मुलाकात साल 2019 में हुई थी। दोनों मुंबई में एक दोस्त के जरिए मिले थे। फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई, जो प्यार में बदल गई। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को चुपचाप आगे बढ़ाया। करीब 5 साल बाद यानी 2024 में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में फैंस को साफ तौर पर बताया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर