मनोरंजन डेस्क: जंगल के रहस्य, आस्था का चमत्कार और एक नास्तिक की बदलती सोच…सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘The Vvaan – Force of the Forrest’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है और वीकेंड पर दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: Jharkhand Weather: 28 सितंबर से लोगों को मिलेगी बारिश से राहत, बढ़ेगा तापमान
वीकेंड पर बढ़ी कमाई
फिल्म की कमाई में दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली और शनिवार को करीब 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चार दिनों में फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन करीब 33.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी ऋषि यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा की है, जो अपनी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ बिहार के पुश्तैनी गांव आता है। शहर में पले ऋषि के लिए गांव और उसकी मान्यताएं पुरानी सोच का हिस्सा हैं। दोनों का अपना पारिवारिक दर्द भी है और छठ के लिए घर लौटने का रिश्ता भी। गांव के पास एक जंगल है, जिसके बीच वन देवी का मंदिर है। स्थानीय लोक-कथा के मुताबिक सूर्यास्त के बाद इस जंगल में जाना मना होता है। फिल्म की प्रेरणा बिहार के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी इसी लोककथा से ली गई है, जहां जंगल और देवी को लेकर पीढ़ियों से कई मान्यताएं चली आ रही हैं। ऋषि इन बातों को नहीं मानता है। इसी बीच जंगल को लेकर विकास और प्रकृति के बीच खींचतान सामने आती है, लेकिन जब ऋषि जंगल में पहुंचता है और एक पुरानी मुहर टूटने के बाद अलौकिक ताकत जागती है, तब उसकी अपनी सोच भी सवालों के घेरे में आ जाती है। पहला हिस्सा यहीं सबसे ज्यादा पकड़ बनाता है। गांव का माहौल, रिश्ते, हल्का हास्य और जंगल का रहस्य साथ-साथ चलते हैं। लेकिन दूसरे हिस्से में कहानी प्रकृति और जमीन के सवाल से निकलकर सीधे अच्छाई बनाम बुराई की बड़ी लड़ाई की तरफ बढ़ जाती है। इससे शुरुआत में बना वह जमीन से जुड़ा संघर्ष थोड़ा पीछे छूटता है। कहानी में विचार कम नहीं हैं, बस कुछ विचारों को पूरी तरह खुलने का मौका नहीं मिलता।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘The Vvaan’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका निभा रहे है। वहीं, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और अवतार गिल जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और लेखन अरुणाभ कुमार और आनंदेश्वर द्विवेदी ने किया है।


