Monday, September 28, 2026

Jharkhand Weather: 28 सितंबर से लोगों को मिलेगी बारिश से राहत, बढ़ेगा तापमान

रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक, 28 सितंबर से राज्य में बारिश का असर कम होगा। 3 अक्टूबर तक मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इस भी पढ़े:28 सितंबर का राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आज का दिन

अगले चार दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 3 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल रहेंगे, लेकिन मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है।

29 सितंबर से तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार रांची में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल 

पिछले 24 घंटे में धनबाद के पुटकी में सबसे ज्यादा करीब 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करमाटांड़ में 44.6, जामताड़ा में 42.6, नारायणपुर में 41.6, बरकीसुरिया में 40.4 और मैथन में 38 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी रांची में करीब 33 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर