Friday, October 30, 2026

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुई गोलीबारी, 3 की मौत, 1 घायल, हमलावर फरार

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में गुरुवार को गोलीबारी की घटना सामने आई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को तीन शव भी बरामद किया है, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। एक अन्य पुरुष की भी हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि घायल हुए वक्ति की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हमला करने वालों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है और वे फरार हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों को मोबाइल पर अलर्ट भेजकर घरों के अंदर रहने और इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा है कि जब तक ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता, तब तक लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

दरअसल, यह पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय शोक दिवस के दिन ही हुई। यह दिन 14 दिसंबर को सिडनी में हुए हनुक्का समारोह के दौरान मारे गए 15 लोगों की याद में मनाया जा रहा था। उस मामले में अधिकारियों का कहना है कि दोनों कथित हमलावर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित थे। वह घटना 1996 के बाद देश की सबसे घातक सामूहिक गोलीबारों में से एक मानी गई थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर