Thursday, October 29, 2026

रामगढ़ में रजरप्पा लूटकांड में दो महिलाओं समेत सात आरोपी गिरफ्तार, 21 अप्रैल को हुई थी घटना

रामगढ़: रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई गहनों की बड़ी डकैती मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल की गई कार और बाइक भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई को पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी अभियान के जरिए अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

कब हुआ पूरा मामला

यह घटना 21 अप्रैल की दोपहर करीब 3:40 बजे की है। चितरपुर-राजरप्पा मोड़ स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने दुकान में मौजूद लोगों को डराकर बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। दुकान संचालक विष्णु प्रसाद के बयान पर राजरप्पा थाना में कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया था।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड के फूल-पत्तियों पर आधारित पुस्तक का किया लोकार्पण

एसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने तुरंत विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी (मुख्यालय) को सौंपा गया। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने झारखंड के कई जिलों और बिहार में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रामगढ़, लातेहार, पलामू और रांची समेत बिहार के नालंदा जिले में भी लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुभानी अंसारी उर्फ ललका, मनीष कुमार, रीना देवी, चन्द्रावती देवी, आनंद कुमार, अरबाज अंसारी और नसरूल्ला अंसारी को गिरफ्तार किया।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर